बांकीमोंगरा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर


कोरबा। ( CG ई खबर) :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी "मोर तिरंगा–मोर अभिमान" एवं हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकीमोंगरा मंडल में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवारी बाजार से शुरू होकर हनुमान मंदिर चौक होते हुए राम मंदिर चौक तक पहुंची।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांकीमोंगरा मंडल प्रभारी नारायण सिंह ठाकुर और प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास झा शामिल हुए। साथ ही झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक सतीश झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, भागवत विश्वकर्मा, नगर पालिका परिषद विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, तुलसी ठाकुर, रविन्द्र अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री हनुमान पांडे, अश्विनी साहू और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, शालिगराम दुबे, सुंदर बंजारे, मंडल महामंत्री अनीता राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री प्रणय मिश्रा, रितेश अग्रवाल, गौरी केवट, कविता यादव सहित युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान युवा नेता सूरज मिश्रा, प्रकाश झा, प्रमोद सोना, राम कुमार यादव, विजय साहू, निखिल सिंगोतीया, पुष्पेंद्र साहू, संतोष शर्मा, अभिषेक पटेल, अभिलाष यादव, राघवेंद्र पटेल, राजेश पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad




Below Post Ad

ADS