ads 90x728

Ads-Google

भांवर गणेश मंदिर फिर बना चोरों का निशाना, बेशकीमती मूर्ति का शेष हिस्सा चोरी


बिलासपुर (CG ई खबर) : 
जिले के प्राचीन भांवर गणेश मंदिर को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है। दुर्लभ काले ग्रेनाइट से बनी भांवर गणेश की बेशकीमती प्रतिमा का शेष हिस्सा भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। यह पांचवीं बार है जब मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है।

लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा पाली स्थित मंदिर में करीब तीन फीट ऊंची काले ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित थी। लगभग एक साल पहले मूर्ति का आधा हिस्सा चोरी हो गया था और अब चोरों ने शेष बचा हुआ हिस्सा भी गायब कर दिया है।

गौरतलब है कि भांवर गणेश मंदिर में पहले भी चार बार चोरी हो चुकी है। इसके बावजूद चोरों का अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads