ads

Adsterra

कोरबा में आधे घंटे के भीतर दो चैन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार


सरेशाम कोरबा शहर और पॉश इलाके में हुई वारदात

कोरबा (CG ई खबर): कोरबा शहर में शनिवार की शाम आधे घंटे के भीतर चैन स्नेचिंग की दो बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पहली वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी मुख्य मार्ग पर गणेश पंडाल के पास हुई। 05 सितम्बर शाम 06:54 बजे व्यवसायी अशोक अग्रवाल (गीता एजेंसी) की पत्नी प्रसाद लेने गणेश पंडाल गई थीं। प्रसाद वितरण का समय 7 बजे बताया गया, जिसके बाद वह लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चैन और लोकेट झपट लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी उन्होंने पति अशोक अग्रवाल और बेटे दीपेश अग्रवाल को दी।

ठीक आधे घंटे बाद, संभवतः यही आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर में दशहरा मैदान के पास पहुंचे और एक और वारदात को अंजाम दिया। संगीता श्रीवास्तव, पति मनोज कुमार श्रीवास्तव, निवासी एमआईजी-34, आरपी नगर, शाम करीब 7:30 बजे पैदल जा रही थीं। तभी बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और भाग निकले।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शहर में लगातार हुई इन वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad





Ads




ads