CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

मस्तूरी फायरिंग केस में नया खुलासा: कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी सलाखों के पीछे


बिलासपुर (CG ई खबर) :
 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में विश्वजीत अनंत सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना 28 अक्टूबर की देर शाम की है, जब नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और उनके रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पैर में गोली लगी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

जांच में खुलासा हुआ था कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पार्टी से निष्कासित कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी। अब पुलिस की गहन जांच में अकबर खान और देवेश सुमन की भूमिका भी उजागर हुई है। दोनों पर षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, साथ ही जांच के बाद और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads