CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर का स्थानांतरण रोकने की मांग, ग्रामीणों में आक्रोश—आंदोलन की दी चेतावनी


कोरबा / कटघोरा (CG ई खबर|कटघोरा ब्लॉक रिपोर्टर : रितेश सिंह) : 
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने सहायक अभियंता श्री सत्येंद्र दिवाकर के स्थानांतरण पर कड़ा विरोध जताया है। ग्राम पंचायत दीपका और हरदी बाजार सहित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने विधायक प्रेमचंद पटेल को ज्ञापन सौंपकर दिवाकर को दीपका क्षेत्र से नहीं हटाने की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सहायक अभियंता दिवाकर के कार्यकाल में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था काफी बेहतर रही है और लंबे समय से लंबित उपभोक्ता समस्याओं का समय पर समाधान किया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वे ईमानदार, स्वच्छ छवि वाले और जनहित में तत्पर अधिकारी हैं, जिनके अधीन लगभग 100 से 200 पंचायतें और नगर पालिका क्षेत्र आते हैं। सभी क्षेत्रों से इनके कार्य के प्रति संतोष दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो वे आगामी दिनों में आंदोलन करने को बाध्य होंगे

मामले की प्रतिलिपि महानिर्देशक रायपुर, कार्यपालन निदेशक बिलासपुर, तथा अधीक्षक अभियंता कोरबा को भी भेजी गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads