ads

Adsterra

पट्टे की जमीन की होगी रजिस्ट्री, खर्च उठाएगी सरकार – मुख्यमंत्री


ग्वालियर (CG ई खबर ) : 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। में 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है। कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किसान हितैषी योजनाओं हेतु किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को किसान कल्याण वर्ष के अवसर पर जिले के भगवान जगन्नाथ की पुण्य भूमि ग्राम कुलैथ में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 87 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक लागत के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि-पूजन किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

पट्टे वाली जमीन की होगी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, जिसके लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को बैंकों से योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। सरकार किसानों को सोलर पंप देकर ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बना रही है। केन–बेतवा लिंक परियोजना का लाभ चंबल क्षेत्र के किसानों को भी मिलेगा, जिससे सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी।

स्कूली बच्चों को नि:शुल्क दूध

प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के सुपोषण के लिए नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है। साथ ही लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।

लोक गायकों व बैलगाड़ी दौड़ को प्रोत्साहन

लोक गायन में भाग लेने वाली 18 टीमों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ में शामिल 28 बैलगाड़ियों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के लिए क्रमशः 21 व 11 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

कुलैथ को मिली बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री ने डंडे वाले बाबा मंदिर तक सड़क, ट्रांसफार्मर, श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भवन, युवाओं के लिए खेल मैदान और उद्योग स्थापना की घोषणा की। साथ ही सुसैरा, ब्रह्मपुरा, साईंपुरा और सोजना के बंजारे का पुरा को आबादी क्षेत्र घोषित करने तथा महेश्वरा पत्थर खदान पुनः चालू कराने का आश्वासन दिया।

हितलाभ वितरण व प्रदर्शनी

कार्यक्रम में किसान हितैषी योजनाओं के अंतर्गत प्रतीकात्मक हितलाभ वितरित किए गए। कृषि प्रदर्शनी में 16 स्टॉलों के माध्यम से उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती और ड्रिप-स्प्रिंकलर का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads