CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

बिलासपुर में फिल्मी अंदाज़ में ज्वेलरी शॉप लूट, फायरिंग में संचालक गंभीर घायल


छत्तीसगढ़ | बिलासपुर : 
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। इस हमले में ज्वेलरी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिल्मी अंदाज़ में अंजाम दी गई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास की है। अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने ज्वेलरी संचालक संतोष तिवारी को घेर लिया और हथियार दिखाकर गहनों से भरा बैग व उनकी कार लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की और हथियार के हत्थे से सिर पर वार कर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद बदमाश अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़ गए और व्यापारी की कार व ज्वेलरी बैग लेकर फरार हो गए।

CCTV में कैद, पुलिस ने की नाकेबंदी

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी कर दी गई। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि घायल संचालक का अस्पताल में इलाज जारी है।

— CG ई खबर

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads