CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

पत्नी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया


सारंगढ़-बिलाईगढ़।
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदवन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति परमेश्वर साहू ने अपनी पत्नी पर बांस के डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलाईगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। महिला की मृत्यु के बाद मामले में धारा 103(1) BNS (हत्या) जोड़ दी गई।

बिलाईगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति परमेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को सारंगढ़ उप जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

— संपादक: ओम प्रकाश पटेल, CG ई खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक