CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक की डिक्की से बरामद हुआ नशे का सामान


जांजगीर-चांपा।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 01 नवागढ़ निवासी खलील मोहम्मद (46 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नवागढ़ पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, ASI रामकृष्ण आदित्य एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध गांजा, शराब अथवा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads