कुसमुंडा। कोरबा जिले के आदर्श नगर, कुसमुंडा स्थित छठ घाट पर छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान सूर्य देव की आराधना की। इस दौरान व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर पहुंचकर सूर्य देव को जल अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
छठ पूजा के अवसर पर घाट पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से परिवार और समाज की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर आदर्श नगर छठ घाट पर आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल रहा। छठ महापर्व ने लोगों को धार्मिक परंपराओं, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
आदर्श नगर, कुसमुंडा में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ पूजा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक उत्साह का अवसर बना।


