CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

सेवा सहकारी समिति जलसो में धान खरीदी का शुभारंभ, राजकुमार वर्मा ने पूजा-अर्चना कर की शुरुआत


किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा, टोकन व्यवस्था के तहत नजदीकी केंद्रों में धान विक्रय की मिलेगी सुविधा

मल्हार। मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति जलसो में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, किसानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की व्यापक व्यवस्था कर रही है। सरकार की मंशा है कि किसानों को अपनी मेहनत से पैदा की गई उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। यह सरकार की किसान हितैषी एवं संवेदनशील सोच को प्रदर्शित करता है।

किसानों को नहीं होगी धान विक्रय में परेशानी

इस अवसर पर भरारी सरपंच एवं समिति अध्यक्ष द्वारिका टंडन ने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों को टोकन के अनुसार अपने नजदीकी धान खरीदी केंद्रों में उपज विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की रही उपस्थिति

धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में भरारी समिति अध्यक्ष एवं सरपंच द्वारिका टंडन, जलसो समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, भाजपा मंडल मंत्री विधि रजक, जलसो सरपंच सुनील मरकाम, जनपद सदस्य महेश्वर कुर्रे, दिव्यराज पूरेना, विजय पटेल, राजेश यादव, शांतिलाल, मुरलीधर, राजन, मनीराम, संजीव, तेजराम, मायाराम एवं लक्ष्मण सहित भरारी प्रबंधक जगजीवन कुर्रे तथा जलसो प्रभारी प्रबंधक आकाश कुर्रे उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह देखा गया।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads