महाकुम्भ मेले में अपनी खुबसुरती के कारण वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार

CG.ई ख़बर


बिग ब्रेकिंग न्यूज़:
प्रयागराज महाकुंभ मेले में वायरल हुई,रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को फिल्म में काम देने का ऑफर सनोज मिश्रा ने दिया था जिसे अब दिल्ली पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है।

महाकुम्भ में वायरल गर्ल: महाकुम्भ मेले में अपनी खुबसुरती के कारण वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है।



सनोज मिश्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली थी जिसे अब  दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, उसके पश्चात दिल्ली पुलिस के नबी करीम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया और धमकियों के जरिए उसे चुप रखा।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा से 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह पीड़िता झांसी में रहती थी। कुछ समय तक पीड़िता और फिल्म डारेक्टर सनोज मिश्रा दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है।




जब पीड़िता ने फिल्म डारेक्टर सनोज मिश्रा से सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी फिल्म डारेक्टर सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। डर के मारे पीड़िता फिल्म डारेक्टर सनोज मिश्रा से मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया। आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


3/related/default