भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह कल बांकीमोंगरा में, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के जन्मदिवस पर होगा आयोजन
कोरबा/छत्तीसगढ़:( CG ई खबर) भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं लोकप्रिय संगठनकर्ता श्री विकास झा के जन्मदिवस के अवसर पर 15 जून 2025, रविवार को कोरबा जिले के बांकीमोंगरा दशहरा मैदान में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी श्री झा न सिर्फ भाजयुमो के एक सशक्त स्तंभ हैं, बल्कि संगठन के कुशल संचालन और युवाओं के मार्गदर्शन में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही है। जन्मदिवस के इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल के अध्यक्ष श्री उदय शर्मा एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
नगर में जगह-जगह लगाए गए बैनर-पोस्टरों और शुभकामना संदेशों के माध्यम से झा जी को जन्मदिन की बधाइयाँ दी जा रही हैं। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठजन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होंगे। अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब 2 से 3 हजार की भीड़ उमड़ सकती है।
इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
हमारे चैनल की ओर से भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास झा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयाँ।