कोंडागांव/केशकाल (CG ई खबर): कोंडागांव जिले के प्रवेश द्वार माने जाने वाले केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया।
सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में कांग्रेस कार्यकर्ता डुबकी लगाते नजर आए, तो वहीं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जलभराव में रोपा (धान के पौधे) लगाए। प्रदर्शन को और प्रभावशाली बनाने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका, जबकि NSUI ने गड्ढों में बेसरम के पौधे लगाकर सरकार को आईना दिखाया।
नेताओं ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने कहा कि "केशकाल में सड़क गायब है और सिर्फ गड्ढे शेष हैं। गाड़ियों की हालत डांस करने जैसी हो गई है।"
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम ने आरोप लगाया कि "यह दुर्दशा स्थानीय विधायक, प्रशासन और भाजपा की डबल इंजन सरकार की लापरवाही का नतीजा है। जनता की शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि 29 जुलाई को प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रातों-रात जेसीबी से मिट्टी डालनी शुरू कर दी, लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
केशकाल SDM ने जानकारी दी कि नाली निर्माण और नई सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे मानसून खत्म होने के बाद स्वीकृति मिलने पर कार्यान्वित किया जाएगा। वर्तमान में गड्ढों की मरम्मत का कार्य जारी है।
📌 प्रमुख बिंदु (FAQs):
प्रश्न 1: NH-30 पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन क्यों हुआ?
उत्तर: NH-30 की बेहद खराब हालत, बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के चलते कांग्रेस ने प्रतीकात्मक और अनोखे तरीकों से विरोध किया।
प्रश्न 2: प्रदर्शन में क्या-क्या किया गया?
उत्तर: कांग्रेसियों ने गड्ढों में डुबकी लगाई, महिला कार्यकर्ताओं ने रोपा लगाया और युवाओं ने मछली पकड़ने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
प्रश्न 3: कांग्रेस की मुख्य मांग क्या है?
उत्तर: स्थायी सड़क मरम्मत या नई सड़क निर्माण की तत्काल कार्रवाई।
प्रश्न 4: क्या प्रशासन ने कोई जवाब दिया है?
उत्तर: हां, केशकाल SDM ने बताया कि सड़क निर्माण और नाली के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जो बारिश के बाद स्वीकृति मिलते ही लागू किया जाएगा।
प्रश्न 5: आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?
उत्तर: कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि सड़क मरम्मत में लापरवाही जारी रही तो जिला स्तर पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
© CG ई खबर | आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7