ads 90x728

दीपका विस्तार परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



ड्रोन सर्वे से पहले ग्रामसभा की सहमति और पुनर्वास-मुआवजा पर स्पष्टता की मांग

(CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ : विजय चौहान)

कोरबा। दीपका विस्तार परियोजना (40 मिलियन टन) को लेकर ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच ओम प्रकाश कंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ग्राम कटकीडबरी (भाग) में स्थित कोयला धारा क्षेत्र से संबंधित है, जहां अर्जन एवं विकास की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि कोयला धारा क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिनियम, 1957 के तहत सेक्शन 9 (i) की अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर गांव में असमंजस और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्रामसभा की सहमति, बिना स्पष्ट जानकारी तथा पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार की ठोस रूपरेखा के इस तरह की कार्रवाई उनके भूमि अधिकार, आजीविका और भविष्य को प्रभावित कर सकती है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की कि—

  • ड्रोन सर्वे और आगे की प्रक्रिया से पहले ग्रामसभा की लिखित सहमति ली जाए।
  • भूमि अर्जन, मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार से संबंधित सभी पहलुओं पर स्पष्ट और लिखित जानकारी दी जाए।
  • प्रभावित ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए पूरे मामले में नियमानुसार जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और निर्णय पर टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads