इंदौर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, नशा देकर कई बार बनाया हवस का शिकार

CG.ई ख़बर


इंदौर (CG ई खबर)
देश में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे जघन्य अपराधों में कमी आने के बजाय लगातार इजाफा होता जा रहा है। दरिंदे बेखौफ होकर महिलाओं और नाबालिगों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर और शर्मनाक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

लसूडिया थाना क्षेत्र का मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एजाज खान और उसके कुछ दोस्तों ने अलग-अलग मौकों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया।

नशा देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप
पीड़िता के अनुसार वह एजाज खान के साथ रह रही थी। इसी दौरान एजाज खान और उसके दोस्तों ने उसे नशा दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का यह भी आरोप है कि कई बार यह घिनौनी हरकत उसके चार साल के बच्चे के सामने की गई, जिससे वह मानसिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुकी है।

खेल प्रतिभा भी रही पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कबड्डी की स्टेट लेवल खिलाड़ी रह चुकी है और नेशनल लेवल के लिए भी उसका चयन हुआ था, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने खेल करियर को आगे नहीं बढ़ा सकी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद प्रकरण को खजराना थाना स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर समाज और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 

3/related/default