संत शिरोमणि श्री गुरु घासीदास बाबा जयंती पर पार्षद प्यारेलाल दिवाकर का संदेश

CG.ई ख़बर


गेवरा बस्ती/
बाकी मोगरा (CG ई खबर|प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल) — संत शिरोमणि श्री गुरु घासीदास बाबा जयंती के पावन अवसर पर बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद श्री प्यारेलाल दिवाकर ने नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्षद श्री प्यारेलाल दिवाकर ने अपने संदेश में कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु घासीदास बाबा छत्तीसगढ़ की महान आध्यात्मिक विभूति थे, जिन्होंने समाज को “सतनाम” का अमर संदेश दिया। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के मूल्यों पर आधारित था। बाबा घासीदास ने छुआछूत, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को अपनाने की प्रेरणा देता है। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

अंत में पार्षद श्री दिवाकर ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस पावन अवसर पर वे सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

3/related/default