दर्री–कटघोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, राखड़ ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौके पर मौत

CG.ई ख़बर

तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही फिर बनी जानलेवा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

(CG ई खबर | दर्री बलॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा जिले में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही लगातार आमजन की जान पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला दर्री–कटघोरा मार्ग का है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।


दर्री थाना क्षेत्र : राखड़ ट्रक CG 12 BK 6189 की टक्कर से मां-बेटी की मौत

दर्री थाना क्षेत्र के बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार राखड़ ट्रक क्रमांक CG 12 BK 6189 ने लापरवाहीपूर्वक स्कूटी क्रमांक CG 12 BQ 1611 को जोरदार टक्कर मार दी।
स्कूटी पर सवार मां-बेटी दर्री बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कोहड़िया चारपार की निवासी बताई जा रही हैं।


घटना के बाद भड़का जनआक्रोश, कोरबा-कटघोरा मार्ग जाम

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना पर दर्री पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल

लगातार हो रही ऐसी दुर्घटनाओं ने जिले में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और कमजोर यातायात नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से

  • राखड़ और भारी वाहनों पर सख्त निगरानी,
  • दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड कंट्रोल और बैरिकेडिंग,
  • तथा दोषी वाहन चालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई
    की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी मासूम जानें लेते रहेंगे।

3/related/default