ads 90x728

समर्पित सेवा के बाद प्रधान आरक्षक जनकराम चौहान को भावभीनी विदाई


(CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ : विजय चौहान)

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस बल के प्रधान आरक्षक जनकराम चौहान ने 31 दिसंबर 2025 को 33 वर्षों की निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवा के उपरांत अधिवार्षिकी सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उन्होंने अपने पुलिस करियर की शुरुआत 6 अप्रैल 1992 को आरक्षक पद से की थी और सेवा काल के दौरान रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में प्रधान आरक्षक चौहान को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपने अंतिम कार्यकाल में रक्षित केंद्र रायगढ़ में पदस्थ रहे श्री चौहान को सहकर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय पारिवारिक जीवन की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads