चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

CG.ई ख़बर


सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने ग्राम सरायपाली, चौकी कनकबीरा क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BK 3938 बरामद कर जप्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात ग्राम सरायपाली से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर राहुल साहनी, निवासी रेंजर पारा सारंगढ़, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साले अर्जुन बाग और नूतन भोई, निवासी झिलमिला, सरायपाली के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइक को मोहम्मद सलीम जावेद को बेचने की बात भी बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर ली।

पुलिस ने मामले में धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

3/related/default