गेवरा बस्ती में धर्म सेना की विशेष बैठक आयोजित, सामाजिक जागरूकता और संगठन मजबूती पर जोर

CG.ई ख़बर


कोरबा/गेवरा बस्ती।
गेवरा बस्ती के बरपाली दशहरा मैदान में रविवार 19 जुलाई 2026 को धर्म सेना की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को अपने धर्म एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्म सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पटेल ने कहा कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों का सहारा लेकर वैधानिक तरीके से कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक रहने और कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की अपील की।


इस अवसर पर धर्म और समाजहित में सक्रिय कार्यकर्ताओं का भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आशीष महाराज ने मनीष भट्ट, अनिल निषाद और दीपक पटेल को सम्मानित किया। वहीं साकेत शर्मा ने प्रहलाद चौहान (बिट्टू) तथा प्रकाश शर्मा ने भुनेश्वर निषाद को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांति पाठ किया, जिसके साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।


3/related/default