भीलाईबाजार से NH-130A तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण की मांग, समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

CG.ई ख़बर


कोरबा।
 भीलाईबाजार से केशला, गंगदेई, तेंदवाही होते हुए नेशनल हाईवे-130A तक जाने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने जिला कलेक्टर कोरबा के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त सड़क भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है। क्षेत्र के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है।

प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इस सड़क को नेशनल हाईवे-130A से जोड़ने के लिए पूर्व में भी विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल एवं मुख्यमंत्री सचिवालय रायपुर के माध्यम से पत्राचार किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई कोरबा द्वारा जारी पत्र के अनुसार मिलाईबाजार-केशला-गंगदेई-तेंदवाही मार्ग के नवीनीकरण कार्य को वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की गई है कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही संबंधित विभाग को निर्देशित कर सड़क नवीनीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

  • और नया

    भीलाईबाजार से NH-130A तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण की मांग, समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

3/related/default