पेट्रोल पंप के कर्मचारी से रुपये की लूट का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

CG.ई ख़बर


जांजगीर-चाम्पा :- 
जांजगीर जिला की सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट के मामले में फरार आरोपी को किया  गिरफ्तार और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। 

आरोपी का नाम अनीश सिंह है, पहले भी इस मामले में 1 आरोपी अनूप दाउद की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल पंप का कर्मचारी बहोरिक राम राठौर, बाइक में बैठकर रुपये से भरा थैला लेकर पेट्रोल पम्प के मालिक के घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और रुपये से भरे थैले को लूटकर फरार हो गए थे। 

इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर  जांच शुरू कर दी थी। उसके पश्चात आरोपी अनूप दाउद की गिरफ्तारी की गई थी और आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया था, इस लुट-पात में अनीश सिंह फरार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

3/related/default