छग पुलिस का खुलासा: पाकिस्तान में जन्मे भाई-बहन ने फर्जी तरीके से हासिल किया भारतीय वोटर कार्ड


रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राज्य पुलिस ने पाकिस्तानी मूल के एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है, इनके पास वैध पासपोर्ट व वैध लॉन्ग टर्म वीजा था। लेकिन पुलिस के बताऐ अनुसार इन पास भारतीय फर्जी वोटर आईडी कार्ड पाए गए। जिसे इन दोनों भाई-बहनों ने फर्जी तरिके से बनवाया था। पुलिस ने इन पर अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा बाहरी देशो से आए लोगों को लेकर छत्तीसगढ़ के हर जिलो में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिकता हासिल कर ली गई थी।

बिना नागरिकता के अवैध तरीके से बनवाया वोटर कार्ड 
पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन के ऊपर भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना ही अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। जब इसकी सुचना जूटमिल थाना को मिली, तो थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। उसके पश्चात एक टीम बनाई गई और दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया।

जाँच में वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा
पुलिस ने मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है, साथ ही  LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत पाया गया है। जाँच में पता चला की  दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर मतदाता परिचय पत्र बनवाया था। ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनकी मदद किसने की और इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है। गृह विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी मूल के भाई-बहन इफ्तिखार शेख और अर्निश शेख के खिलाफ फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का मामला उजागर हुआ है।

जांच में पता चला है कि दोनों का जन्म पाकिस्तान के कराची स्थित लांडी क्षेत्र में हुआ था। इनकी मां की शादी भारत में हुई थी और 1993 में वह डिलीवरी के लिए पाकिस्तान गई थीं। वहीं पर दोनों बच्चों का जन्म हुआ। इस कारण से उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।

पुलिस के अनुसार, दोनों कोड़ातराई क्षेत्र में रह रहे थे। उनके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज वैध पाए गए हैं, लेकिन इफ्तिखार शेख और अर्निश शेख ने फर्जी तरीके से भारतीय मतदाता पहचान पत्र बनवाया था।

फिलहाल, पुलिस ने दस्तावेज जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर भी रिपोर्ट भेजी गई है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad