ब्रेकिंग न्यूज़: बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और खड़े ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, 8 घायल

CG.ई ख़बर

बालोद, 04 मई:
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार तड़के एक भयावह सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-30 पर जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। यह हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास सुबह लगभग 4 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार ज्यादातर यात्री नींद में थे, तभी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 23 वर्षीय युवक रामप्रसाद मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री घायल हो गए।


घायलों को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
3/related/default