कुसमुंडा ब्रेकिंग न्यूज़ : तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल – कुसमुंडा पुलिस कर रही जांच


कोरबा, 1 मई 2025 – प्रेम नगर कुसमुंडा जिला कोरबा  स्थित मोहन हार्डवेयर के पास बुधवार रात्रि एक तेज रफ्तार बोलेरो (वाहन क्रमांक CG-12-BC-8167) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार लगभग आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में थी और वाहन में सवार कुछ लोग शराब के नशे में धुत थे। वाहन सुराकछार की ओर जा रहा था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो कई बार पलटते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल कोरबा जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः शराब सेवन को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की स्थिति की भी जानकारी ली जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad