गोलू विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप,शादी का झांसा देकर शोषण, जबरन गर्भपात की गोली खिलाकर प्रेमिका की ली जान

CG.ई ख़बर

CG ई ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ अंबिकापुर, 14 मई।
सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महामायापारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच माह की गर्भवती युवती को उसके प्रेमी ने जबरन गर्भपात की गोली खिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

22 वर्षीय युवती का मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था। परिजनों के मुताबिक, गोलू ने शादी का झांसा देकर कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर मारपीट की और जबरन गर्भपात की गोली खिला दी।

गंभीर हालत में युवती को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोलू उसे अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गोलू विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
3/related/default