बरपाली वार्ड में विकास कार्यों की नई पहल, CC रोड निर्माण व बोर खुदाई के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

CG.ई ख़बर

बरपाली, गेवरा बस्ती | 14 मई 2025 ( CG ई-ख़बर ) : बरपाली वार्ड क्रमांक 26 में बुधवार को बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीसी रोड निर्माण और बोर खुदाई कार्य के लिए विधिवत पंडित द्वारा भूमि पूजन किया गया। यह कार्य क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया जा रहा है।



भूमि पूजन कार्यक्रम में बांकी मोंगरा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा और वार्ड पार्षद श्री प्यारे लाल दिवाकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष राठौर, अन्य वार्ड पार्षदगण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

नवीन निर्माण कार्य के तहत सीसी रोड स्कूल के पास से लेकर महंत मोहल्ला तक बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, पानी की पुरानी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से महंत मोहल्ला में एक बोर की खुदाई भी किया जाएगा जिससे आमजन को पेय जल की जो समस्या हो रही है उसे अब दूर किया जाएगा मिली जानकारी अनुसार बोर व CC रोड का कार्य कुछ दिनों में ही प्रारम्भ हो जाएगा।



इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने कहा कि “नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, और यह कार्य उसी श्रृंखला का हिस्सा है।”

वार्ड पार्षद श्री प्यारे लाल दिवाकर ने भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि “जनहित ही हमारी प्राथमिकता है।”

स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पार्षद एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

3/related/default