वैशाली नगर में खुलेआम रेत माफिया सक्रिय, अहिरन नदी से हो रही है खनिज संपदा की लूट, शासन-प्रशासन मौन!

CG.ई ख़बर


संतोष कुमार पटेल और विष्णु कुमार यादव पर गंभीर आरोप

कोरबा जिले के वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित अहिरन नदी से खनिज संपदा की खुलेआम चोरी की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार दिनदहाड़े ट्रैक्टरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, लेकिन न तो कोई कार्रवाई हो रही है और न ही रोकथाम के कोई ठोस प्रयास।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खनन गिरोह के मुख्य संचालकों में संतोष कुमार पटेल और विष्णु कुमार यादव के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों के साथ अन्य सहयोगी भी इस काले धंधे में शामिल हैं, जो कि वैशाली नगर क्षेत्र में ही निवास करते हैं।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठे सवाल

सवाल यह उठता है कि SDM और खनिज विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
क्या इस अवैध कार्य में प्रशासन की मिलीभगत है?
या फिर प्रभावशाली लोगों के दबाव में अधिकारी मौन हैं?

स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होगा बल्कि शासन की साख पर भी सवाल उठेंगे।

CG ई ख़बर ads


मांग उठी सख्त कार्रवाई की

जनता अब प्रशासन से यह जानना चाहती है कि आखिर कब तक संतोष कुमार पटेल, विष्णु कुमार यादव और उनके गिरोह को खुली छूट मिलती रहेगी?
क्या इन नामों के प्रभाव के चलते प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है?

3/related/default