कोरबा में पत्रकारों का सम्मान, सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़: पदाधिकारियों की नियुक्ति व सम्मान समारोह आयोजित

CG.ई ख़बर

कोरबा, 12 मई 2025 —
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ का गठन एवं भव्य सम्मान समारोह कोरबा के घंटाघर समीप स्थित सियान सदन में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेशभर से पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री हरीश परसाई तथा विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र देवांगना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक किया गया।

CG ई ख़बर ads






महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी निम्नानुसार हैं:

प्रदेश अध्यक्ष: प्रमोद कुमार बंजारे

प्रदेश उपाध्यक्ष: केदारनाथ बरेठ

प्रदेश सचिव: श्रवण कुमार धृतलहरे

प्रदेश सह सचिव: कंवर सिंह राज

समारोह में उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का पुष्पगुच्छ, स्मृति प्रमाण पत्र व मोमेंतो द्वारा सम्मान किया गया। 

साथ ही, 10 मई 2025 को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें निम्न पदाधिकारी शामिल हैं:

कोरबा जिला अध्यक्ष: जावेद अली आज़ाद

कोरबा जिला सचिव: ओम प्रकाश पटेल

कोरबा जिला कोषाध्यक्ष: कैलाशु पटेल

कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष: सरिता लहरे

कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष: विजय चौहान

पाली ब्लॉक अध्यक्ष: बुन्धराम धीवर

इस आयोजन में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकता और गरिमा बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को नई दिशा देने और जनहित में पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
3/related/default