ads 90x728

जिला अस्पताल के सामने गोदाम में लगी आग, बिना सुरक्षा उपकरण के आग बुझाते दिखे पुलिसकर्मी


कोरबा। छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ़ ओम प्रकाश पटेल (CG ई ख़बर)
शुक्रवार सुबह शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला अस्पताल के सामने स्थित एक हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान पुलिसकर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया गया।

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम का अधिकांश हिस्सा और उसमें रखा सामान जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads