सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की बैठक संपन्न – संगठन विस्तार को लेकर बनी महत्वपूर्ण रणनीति

CG.ई ख़बर

कोरबा, 20 मई 2025 (मंगलवार) – कल शाम 6:00 बजे सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए:

1. सदस्यता निःशुल्क – संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए शुल्क शून्य (0%) रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़ सकें।


2. पदाधिकारियों के लिए शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है।


3. जिला स्तरीय संयुक्त बैंक खाता खोलने को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे संगठन में आने वाली निधि का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित हो सके।


4. ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी गठन को आवश्यक बताया गया, जिससे संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती बढ़े।


5. सदस्यता के बाद मूल्यांकन – संगठन में पद देने से पहले संबंधित सदस्य के कार्य और आचरण की समीक्षा की जाएगी।


6. मीटिंग में अनुपस्थिति पर नोटिस – यदि कोई पदाधिकारी या सदस्य लगातार दो बार की बैठक में अनुपस्थित रहता है, तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।


7. निष्कासन की कार्यवाही – नोटिस के बाद भी अनुपस्थिति या उत्तर न देने की स्थिति में तीसरी बैठक के बाद संबंधित व्यक्ति को संगठन से निष्कासित किया जाएगा।



बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण:

प्रमोद कुमार बंजारे (प्रदेश अध्यक्ष)

नरेश कुमार चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष)

जावेद अली आजाद (जिला अध्यक्ष, कोरबा)

ओमप्रकाश पटेल (जिला सचिव, कोरबा)

कैलाशु पटेल (जिला कोषाध्यक्ष, कोरबा)

सरिता लहरे (ब्लॉक अध्यक्ष, कोरबा)

विजय कुमार चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष, कटघोरा)


इस बैठक के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासन, पारदर्शिता और विस्तार संगठन के मूल सिद्धांत होंगे।
3/related/default