छत्तीसगढ़ को PM मोदी की बड़ी सौगात, PM मोदी के द्वारा 5 नए रेलवे स्टेशन होंगे उद्घाटन

CG.ई ख़बर


नई दिल्ली/रायपुर
, 21 मई 2025 छत्तीसगढ़ को रेलवे सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार22 मई 2025 को राज्य के 5 नवनिर्मित और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह सभी स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए हैं। जिन स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें अंबिकापुरउरकुराडोंगरगढ़भानुप्रतापपुर और भिलाई स्टेशन शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थल अंबिकापुर होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

1680 करोड़ की योजना के तहत बदले जा रहे हैं 32 स्टेशन

रेलवे के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है, जिसकी कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ रुपये है। इन स्टेशनों को न केवल संरचनात्मक रूप से उन्नत किया जा रहा है, बल्कि यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और तकनीकी उन्नयन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

इस योजना के तहत जिन 5 स्टेशनों का काम फिलहाल पूरा हो चुका है, उनका उद्घाटन अब प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहा है।


उरकुरा स्टेशन बना खास आकर्षण, बस्तर कला और श्रमिक जीवन की थीम पर सजावट

राजधानी रायपुर के पास स्थित उरकुरा स्टेशन को इस योजना में विशेष रूप से थीम-बेस्ड डेवेलपमेंट का हिस्सा बनाया गया है। स्टेशन को श्रमिक जीवन और बस्तर कला की थीम पर सजाया गया है। दीवारों पर लोक चित्रकलाबस्तर आर्ट के भित्तिचित्र, और सांस्कृतिक झलकियां यात्रियों को नया अनुभव देंगी।

रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने जानकारी दी कि उरकुरा इंडस्ट्रियल एरिया से सटा हुआ क्षेत्र है, जहां हजारों श्रमिक प्रतिदिन यात्रा करते हैं। ऐसे में स्टेशन को उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।


नए स्टेशनों में जोड़ी गईं ये आधुनिक सुविधाएं

1.     आधुनिक प्रतीक्षालय और स्वच्छ शौचालय

2.     लिफ्ट और एस्कलेटर की सुविधा

3.     डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सूचना तंत्र

4.     ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा और वर्षा जल संचयन प्रणाली

5.     स्थानीय संस्कृति और कला से सुसज्जित भित्तिचित्र

6.     हरित क्षेत्र और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था

3/related/default