महिलाओं को फिर मिलेगा सहारा: जल्द खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल

महतारी वंदन योजना / CG ई खबर image

रायपुर। (CG ई खबर) 
प्रदेश की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं से किया पहला वादा निभाते हुए "महतारी वंदन योजना" की शुरुआत की थी। यह योजना न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करती है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। योजना के अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

अब एक बार फिर सरकार नई पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि जल्द ही महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल फिर से खोला जाएगा, जिससे नई महिलाएं भी इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगी।

राजवाड़े ने बताया कि वर्तमान में लाखों महिलाओं को सीधे उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इससे पहले सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। सीएम साय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि नई बहुएं और अन्य पात्र महिलाएं जल्द ही योजना का लाभ पा सकेंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम सरपंचों को निर्देश दिया कि वे पीएम आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची तैयार कर जल्द प्रशासन को भेजें।

इस खबर का सार:

जल्द खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल।

नई पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन।

हर माह ₹1000 की सहायता मिल रही 70 लाख महिलाओं को।

मुख्यमंत्री का भरोसा: हर पात्र महिला को मिलेगा योजना का लाभ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad