सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव का अश्लील वीडियो वायरल, राजनीति में नैतिक पतन? भाजपा और सपा नेताओं के अश्लील वीडियो से जनता में आक्रोश

CG.ई ख़बर

प्रयागराज। 
मध्यप्रदेश के मंदसौर और यूपी के गोंडा जिले के भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक वीडियो के बाद अब समाजवादी पार्टी भी विवादों में घिरती नजर आ रही है। प्रयागराज से सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। युवती के हाथ में शराब की बोतल है और वह सपा नेता की गोद में बैठी नजर आ रही है। वीडियो एक कमरे के अंदर का है, जहां दोनों बेड पर बैठे हुए हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है, वह प्रयागराज के वरिष्ठ सपा नेता और कई बार के सांसद के करीबी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रामसागर उर्फ मुखिया यादव वर्ष 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके खिलाफ प्रयागराज के मेजा थाने में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।




वीडियो सामने आने के बाद प्रयागराज के डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेजा थाने को जांच के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा नेताओं के वीडियो भी आए थे सामने

यह पहला मामला नहीं है जब किसी राजनेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ हो। दो दिन पहले ही मैनपुरी जिले में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। इन वीडियो में वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा था। पीड़ित पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है और दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखता है।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता का फोन भी बंद बताया जा रहा है, जिससे पार्टी की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर राजनीति गरमाई

इन मामलों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों ही प्रमुख दलों – भाजपा और सपा – के खिलाफ लोग आक्रोश जता रहे हैं। एक ओर जनता नेताओं की चरित्रहीनता पर सवाल उठा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

हालांकि, वायरल हुए किसी भी वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि CG ई खबर द्वारा नहीं की गई है।
3/related/default