CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में सड़क हादसा: SECL कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, अज्ञात वाहन फरार


कोरबा, 05 जुलाई 2025: (CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल) 
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एसईसीएल (SECL) के कर्मचारी जयराम कंवर (उम्र लगभग 50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जयराम कंवर अपने गृह ग्राम डुरेना दीपका से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के वक्त बाइक पर दो लोग सवार थे, हालांकि पीछे बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक राज हीरो ने 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। घायल कर्मचारी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, जयराम कंवर की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है।


फिलहाल, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राहगीरों से अपील: यदि किसी ने घटना को देखा है या वाहन से जुड़ी कोई जानकारी है, तो कृपया नजदीकी थाना में सूचना दें।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads