नुना और पल्सर की भिड़ंत, निम्तरा निवासी पप्पू को गंभीर चोटें


शक्ति जिला (
CG ई खबर) : शक्ति, 4 अगस्त 2025 — शक्ति जिले से आज एक सड़क दुर्घटना की गंभीर खबर सामने आई है। नुना वाहन और पल्सर बाइक (CG 11 BL 7184) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें पल्सर सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक चला रहा युवक पप्पू, निवासी निम्तरा, शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही नुना वाहन से हो गई।

घटना के समय नुना में एक बुजुर्ग व दो महिलाएं सवार थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पल्सर चालक पप्पू बुरी तरह घायल हो गया, जबकि नुना सवारों को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पप्पू की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG ई खबर की अपील — कृपया नशे की हालत में वाहन न चलाएं। आपकी एक गलती कई जिंदगियों को संकट में डाल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad






Below Post Ad

ADS