ads

Adsterra

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 700 पदों पर भर्ती, 625 सहायक प्राध्यापक शामिल


रायपुर। Assistant Professor Vacancy in Chhattisgarh 2025 : 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की बड़ी घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने के साथ ही शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही रिक्तियों की कमी पूरी होगी। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश और उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर कुल 700 पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है।


625 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती

स्वीकृत पदों में सबसे बड़ी संख्या सहायक प्राध्यापकों की है। कुल 625 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन नियुक्तियों से महाविद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता और शोध कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।


क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद

शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 25 क्रीड़ा अधिकारी पदों की भी मंजूरी दी है। इससे महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।


ग्रंथपाल के 50 पद

पुस्तकालयों के बेहतर संचालन हेतु सरकार ने 50 ग्रंथपाल पदों की स्वीकृति दी है। इन नियुक्तियों से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री और संसाधन अधिक व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होंगे।


युवाओं को मिलेगा रोजगार, शिक्षा को नई दिशा

इस भर्ती निर्णय से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। महाविद्यालयों में शिक्षकों और अधिकारियों की बढ़ती संख्या से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—
"यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।"


वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
"शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति से एक ओर जहाँ युवाओं के लिए रोजगार सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी।"


प्रदेश में लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी

गौरतलब है कि बीते 21 महीनों में राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में भर्ती की है। इसके अलावा, शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है।

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, प्रशासन और सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएं।


यह भर्ती अभियान छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad





Ads




ads