CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: आदिवासी युवती से बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने कार में गैंगरेप


कवर्धा। (CG ई खबर):
जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आदिवासी युवती के साथ उसके ही बॉयफ्रेंड और उसके दो साथियों ने कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार रात अपने 18 वर्षीय बॉयफ्रेंड के घर रुकी थी। रात करीब 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई। थोड़ी देर बाद बॉयफ्रेंड और उसके परिचित दो युवक कार में पहुंचे और युवती को सुनसान जगह शोरूम के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।

अस्पताल में हंगामा

वारदात की खबर फैलते ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एसपी धर्मेंद्र सिंह की गाड़ी को घेरकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads