ads

Adsterra

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई पर रेप का आरोप, सोलन पुलिस ने किया गिरफ्तार


सोलन (CG ई खबर) : 
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई राम कुमार बिंदल को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 68 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोलन के एसपी गौरव सिंह के अनुसार, यह मामला एक महिला की शिकायत पर 8 अक्टूबर को महिला थाना सोलन में दर्ज किया गया था।


🔹 दिया इलाज का झांसा, फिर की छेड़छाड़

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थी और दवाओं से राहत नहीं मिलने पर 7 अक्टूबर को पुराने बस स्टैंड के पास आयुर्वेदिक इलाज के लिए गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने खुद को वैद्य राम कुमार बिंदल बताया।

इलाज के बहाने आरोपी ने कथित तौर पर महिला से उसके यौन समस्याओं पर सवाल पूछे और उसे “पूरी तरह ठीक करने” का आश्वासन दिया। उसने एक किताब दिखाकर भरोसा दिलाया और फिर उसके गुप्तांगों की जांच करने की बात कही। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया। किसी तरह महिला वहां से भाग निकली और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


🔹 आरोपी अस्पताल में भर्ती

सोलन पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम (SFSL जुन्गा) को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने भौतिक साक्ष्य और तकनीकी डेटा एकत्र कर पुलिस को उपलब्ध कराया।

सभी साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को राम कुमार बिंदल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, तो उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हुईं जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीएसपी अनिल धौल्टा ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।


🟥 CG ई खबर — आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad





Ads




ads