ब्रेकिंग न्यूज़ — नदिया जिले में दर्दनाक घटना BLO महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया काम के दबाव का आरोप

CG.ई ख़बर


कोलकाता ( CG ई खबर|कोलकाता ब्यूरो ) : 
कोलकाता / पश्चिम बंगाल, 22 नवंबर। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के रूप में कार्यरत महिला रिंकू तरफदार शनिवार सुबह अपने घर में मृत मिलीं। पुलिस के अनुसार, उनका शव छपरा के कृष्णानगर स्थित बंगालझी इलाके में घर के कमरे की छत से लटका पाया गया।

🔻 परिवार का गंभीर आरोप — “SIR के अत्यधिक काम का दबाव”

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका के कमरे से एक नोट बरामद किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
परिजनों का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की अधिकता और लगातार दबाव के कारण रिंकू मानसिक तनाव में थीं और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।


🔻 राज्य में विरोध के स्वर तेज — CM ममता बनर्जी भी हुईं गंभीर

घटना के बाद राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है।
राज्य के मंत्री उज्ज्वल विश्वास मृतक के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में जारी SIR प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में चेतावनी दी कि —

“अनियोजित एवं जबरन जारी यह प्रक्रिया कर्मचारियों की जान पर बन आई है, इसकी वैधता भी संकट में पड़ जाएगी।”

गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार को भी एक BLO महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी, और उनके परिजनों ने भी SIR कार्य के असहनीय दबाव को कारण बताया था।


🔥 बढ़ रहा सवाल — क्या SIR प्रोटोकॉल में बदलाव आवश्यक?

लगातार दो BLO अधिकारियों की आत्महत्या के बाद विपक्ष से लेकर सरकारी कर्मचारियों के संगठनों तक में आक्रोश बढ़ रहा है।
कई कर्मचारी संगठन SIR कार्य को “अत्यधिक बोझ और अनियोजित प्रक्रिया” बताकर तत्काल रोक की मांग कर रहे हैं।


🕯 CG ई खबर रिंकू तरफदार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है
📌 घटना से जुड़े अपडेट और जांच की हर जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी…
📍 हमारे साथ जुड़े रहें — CG ई खबर ✍️

3/related/default