श्रम मंत्री के भतीजे के विवाह समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य

CG.ई ख़बर



(CG ई खबर – विजय चौहान, बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ़)


मुख्यमंत्री समेत शीर्ष मंत्रियों ने कोरबा में नवदंपति को दिया आशीर्वाद

कोरबा, 29 नवंबर। कोरबा आज सत्ता और सामाजिक सौहार्द का संगम बना रहा, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जिले में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। शीर्ष नेताओं ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के आगमन पर रूमगरा हवाई पट्टी में प्रशासनिक अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचा। यहां उन्होंने मंत्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के पुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के विवाह कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उपस्थित सभी नेताओं ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

शादी समारोह में कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से पहुंचीं और नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मंत्री देवांगन के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की और सामूहिक चित्र भी लिए। समारोह के दौरान पूरे कोरबा में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

3/related/default