आबकारी वृत्त मालखरौदा की बड़ी कार्रवाई: 19 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर /रिपोर्टर : सरस्वती, दर्री ब्लॉक) : 
सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 16 दिसंबर 2025 को गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कार्रवाई का विवरण
➡️ कायम प्रकरण – 02
➡️ गिरफ्तार आरोपी – 02
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री – कुल 19 लीटर महुआ शराब

प्रथम प्रकरण:
ग्राम आमनदुला में संतोष सोनवानी पिता शिवप्रसाद (उम्र 45 वर्ष) द्वारा अपने घर में महुआ शराब बनाकर बिक्री हेतु रखने की सूचना पर आबकारी टीम ने तत्काल दबिश दी। जांच के दौरान उसके रहवासी मकान से 2 लीटर क्षमता वाली 6 प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

द्वितीय प्रकरण:
ग्राम कुरदा में राजकुमार जांगड़े पिता नेताराम (उम्र 30 वर्ष) के संज्ञान आधिपत्य से 5 लीटर क्षमता वाले 2 प्लास्टिक जरीकेनों में भरी कुल 7 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में भी धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

टीम का योगदान:
इस सफल कार्रवाई में आबकारी वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत, आबकारी स्टाफ कमलेश यादव एवं भारती का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

3/related/default