CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नववर्ष से पहले कोनी पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 5 दिनों में 107 चालान


(CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ : विजय चौहान)

बिलासपुर। नववर्ष के आगमन को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत बीते पाँच दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 107 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार व लापरवाह ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट या अवैध वाहन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की।

सड़क सुरक्षा के तीन स्तंभों पर जोर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा के तीन प्रमुख स्तंभ—इंजीनियरिंग, शिक्षा और प्रवर्तन (एनफोर्समेंट)—में से प्रवर्तन को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इसका उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन विकसित करना भी है।

नववर्ष के दौरान रहेगी विशेष सतर्कता

कोनी पुलिस ने बताया कि नववर्ष के दौरान यातायात दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में भी जांच व कार्रवाई जारी रह सकती है।

नागरिकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि नववर्ष को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल तरीके से मनाया जा सके।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads