ऑपरेशन शांति के तहत बड़ी कार्रवाई, 15 स्थायी वारंटी भी शामिल
(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती)
कोरबा, 27 दिसंबर 2025। नववर्ष के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “ऑपरेशन शांति” के तहत व्यापक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। साथ ही, नववर्ष को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।


