दीपका//कोरबा :- छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) द्वारा दीपका में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सेनानियों ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन संघर्ष, त्याग और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाते हुए मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी समाज को न्याय, साहस और आत्मसम्मान की राह दिखाता है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम की सफलता में उमा गोपाल, ललित महिलांगे, प्रकाश जायसवाल, महेंद्र कांत, कान्हा अहीर, सर्वेश सागर, बिसाहू यादव, गणेश राम, लालू, समार सिंह कंवर, अनिल कुमार, भुवन सिंह एवं आशीष कुमार सहित छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अनेक सेनानियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सेनानियों ने एक स्वर में यह प्रतिज्ञा ली कि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा हेतु अमर शहीद वीर नारायण सिंह द्वारा दिखाए गए मार्ग का सतत अनुसरण करते रहेंगे।


