रीवा ब्रेकिंग: पत्नी का प्राइवेट वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, पोर्न स्टार बनने का था सपना

CG.ई ख़बर


[ CG ई खबर | विशेष रिपोर्ट ] : 
मध्यप्रदेश के रीवा से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने “पोर्न स्टार” बनने की चाहत में अपनी ही पत्नी की इज़्ज़त नीलाम कर दी। आरोपी पति ने पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले के सामने आते ही पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


🔴 शादी के बाद शुरू हुआ वीडियो बनाने का खेल

जानकारी के अनुसार घटना समीना थाना क्षेत्र की है। युवक की शादी 10 मई 2025 को हुई थी। शादी से पहले पत्नी को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि उसका पति पोर्न वीडियो बनाने का शौकीन है। विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति ने बार-बार संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी पति ने साफ कहा कि वह “पॉपुलर पोर्न स्टार” बनना चाहता है और इसके लिए वीडियो वायरल करना ज़रूरी है।


🔴 13 मिनट 14 सेकंड का वीडियो सभी प्लेटफॉर्म पर अपलोड

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो पहले दो घंटे के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किया, फिर अगले दिन सभी प्लेटफॉर्म्स पर फैला दिया। आरोपी ने वही वीडियो पीड़िता के भाई को भी व्हाट्सऐप पर भेज दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।


🔴 शादी से पहले दहेज की मांग भी हुई थी

पीड़िता ने बताया कि शादी से 10 दिन पहले ही ससुराल पक्ष ने 3 लाख रुपए दहेज की मांग की थी। आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता ने बड़ी मुश्किल से 2 लाख रुपए दिए। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।

पति ने मीठी बातों में फंसाकर निजी वीडियो बनाया और फिर उसी को हथियार बनाकर लगातार पैसों की मांग करता रहा।


🔴 मुंबई से वीडियो वायरल किया

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं से उसने वीडियो अपलोड किया और बाद में पीड़िता के भाई को भी भेज दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी की अंगूठी तक बेच दी और लगातार दहेज के लिए दबाव डालता रहा।


🔴 पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IT Act और दहेज प्रताड़ना सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज चुकी है।

3/related/default