सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

CG.ई ख़बर


अंबिकापुर (CG ई खबर) 
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और भ्रामक टिप्पणी करना सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को भारी पड़ गया। सीतापुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर सीतापुर थाना पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आकांक्षा टोप्पो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक झूठी, भ्रामक एवं आपत्तिजनक जानकारी प्रसारित की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस के समक्ष पेश होने पर आकांक्षा टोप्पो ने अपने कृत्य को लेकर माफी भी मांगी।
इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए आईबीसी 24 न्यूज़ से बातचीत में सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

3/related/default