तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर : विजय चौहान | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ़) : जांजगीर-चांपा। पामगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बिलासपुर की ओर से आ रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 10 AY 2437) को तेज रफ्तार ट्रक (CG 12 C 1295) ने शारदा वस्त्रालय के सामने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक अत्यधिक लापरवाही से वाहन चला रहा था। सूचना पर पामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ट्रक चालक की तलाश व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मृतक युवक की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी जुटा रही है।

3/related/default