CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

झगरहा मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलर की आमने-सामने टक्कर, यातायात रहा बाधित


झगरहा। (रिपोर्ट: सरस्वती मरकाम | सीजी ई खबर, दर्री ब्लॉक रिपोर्टर)
झगरहा मुख्य मार्ग पर आज तड़के करीब 3 बजे दो ट्रैक्टरों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉलर ने सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रॉलर चालक मौके से फरार हो गया।

कोई जनहानि नहीं

सौभाग्य से इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक एवं सहचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।

यातायात रहा बाधित

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर सड़क के बीच खड़ा हो जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही वाहन हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। क्रेन ऑपरेटर के अनुसार जल्द ही सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने लापरवाह वाहन चालकों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई बार नशे की हालत में या तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं, जो सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं।

यातायात विभाग की भूमिका

यातायात विभाग द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए एल्कोमीटर जांच नियमित रूप से की जाती है, इसके बावजूद ऐसी घटनाओं का सामने आना चिंता का विषय है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस दिशा में और अधिक सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads